लखनऊ। राजधानी के कोरोना वायरस( कोविड-19) के हॉटस्पाट बनते जा रहे सदर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कुल 23 मरीज कोरोना संक्रमित मिले है। लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से क्षेत्र ही नहीं शासन- प्रशासनिक तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया है। अकेले सदर में ही कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 91 पार कर चुका है। उधर अमीनाबाद स्थित नजीराबाद के नया गांव में तीन आैर कोरोना पाजिटिव मिले है। यह सभी बुधवार को कोरोना पाजिटिव मृतक बुजुर्ग के रिश्तेदार व पड़ोसी है। नजीराबाद क्षेत्र में मृतक को मिला कर आठ कोरोना पाजिटिव हो गया। इस प्रकार अब राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सैकड़ा पहुंच गया है।
सदर क्षेत्र में आज फिर 23 कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या पहुंचे पर समूचे सदर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। बताते चले कि सदर के कसाईबाड़ा की मस्जिद में ही 12 तब्लीगी जमाती छिपे हुए थे, जिन्हें इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के बाद निकाला गया था। इसके बाद इन जमातियों के सम्पर्क में आने वाले स्थानीय लोग लगातार कोरोना पॉजीटिव होते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को जब जांच रिपोर्ट आयी तो पता चला कि सदर क्षेत्र में ही कुल 23 कोरोना पाजिटिव आये है। रिपोर्ट देखते ही स्वास्थ्य विभागके अधिकारियों के होश फ ाख्ता हो गये। क्षेत्र में जानकारी पहुंची तो वहां पर हड़कम्प मच गया। स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम सदर पहुंच गयी। बताया जाता है कि कोरोना पाजिटिव आये लोगों कसाईबाड़ा क्षेत्र के एक परिवार के आठ लोग शामिल है।
क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर लोगों की जांच करना शुरू कर दिया है। इसका रिजल्ट भी आना शुरु हो गया है। बुधवार को 28 लोग सदर क्षेत्र से कोराना पाजिटिव निकले थे आैर बृहस्पतिवार को 23 मरीज पाजिटिव निकले है। सदर क्षेत्र का आंकड़ा अगर देखा जाए तो 91 कोरोना संक्रमित मरीज पहंुच गया है। उधर अमीनाबाद स्थित नजीराबाद के नया गांव क्षेत्र में तीन आैर कोरोना संक्रमित मिले है। यह सभी मृतक कोरोना पाजिटिव मरीज के पड़ोसी व रिश्तेदार है। क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा नौ पहुंच चुका है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











