लखनऊ। कोविड 19( कोरोना वायरस) से जीतने के लिए लैब टेक्नीशियनों ने बुधवार को शपथ ली। यह शपथ सभी लैब टेक्नीशियनों ने माइक्रोस्कोप के अविष्कारक जकारियस जैनसन की जयंती पर लिया। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत की अध्यक्षता में कार्यालय में बलरामपुर अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के प्रवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि सभी लैब टेक्नीशियनों ने शपथ लिया कि हमारा लैब टेक्नीशियन संवर्ग स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी है।
सभी अपने कार्य के प्रति समर्पित थे और समर्पित रहेंगे। लैब टेक्नीशियन मिलकर अपने देश एवं प्रदेश को कोरोना वायरस (कोविड-19) से मुक्त रखने के लिए राष्ट्रहित में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लेते हैं। नियमों का पालन करते हुए कम लोग शामिल थे। कार्यक्रम में कमल श्रीवास्तव, राजेश चौधरी, आशीष मौर्या, राजेश जौहरी समेत अन्य लोग शामिल रहे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











