महंगे हो गये मास्क व हैंड सेनेटाइजर

0
735

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से लोगों में मास्क आैर हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग बढ़ गया है। हर कोई मास्क लगाकर संक्रमण से बचाव को प्रभावकारी मान रहा है। ऐसे में एन 95 व सर्जिकल मास्क बाजार से गायब है आैर अधिक कीमत देकर भी लोग खरीद रहे है। मास्क एन 95 की कीमत 300 रुपये तक पहुंच गयी है। इसी प्रकार हैंड सेनेटाइजर को भी लेकर बाजार में मारामारी मची है। पाकेट से लेकर बोतल तक बाजार से गायब है।

कोरोना वायरस के लगातार मिल रहे संदिग्ध मरीज लगातार बढ़ रहे है आैर लोगों के बीच तेजी से इसका भय बढ़ता जा रहा है। लोगों बचाव में मास्क पहन कर घर से निकलना आैर पाकेट सेनेटाइजर के लिए बाजार में मारामारी मची है। कहीं भी देखे आैर तीसरा व्यक्ति मास्क लगाये घूम रहा है। एन 95 मास्क की कीमत बाजार में सौ से एक सौ बीस के बीच में थी, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए इसकी कीमत मेडिकल स्टोर पर तीन सौ रुपये तक पहुंच चुकी है। सर्जिकल मास्क भी मिलना मुश्किल हो रहा है। पांच से दस रुपये की कीमत में आसानी से मिलने वाला सर्जिकल मास्क भी मेडिकल स्टोर पर मिलना मुश्किल हो रहा है।

सामान्य मरीज का तीमारदार मास्क पहन पर अपने आप को संक्रमण से मुक्त मानता है। इसके अलावा हैंड सेनेटाइजर भी मेडिकल स्टोर पर नहीं मिल पा रहा है। इंदिरा नगर के मेडिकल स्टोर के दुकानदार सुयश का कहना है कि मास्क चाहे सर्जिकल हो या एन 95 थोक बाजार में ही नही मिल पा रहा है। इसके अलावा पाकेट से लेकर बोतल में आने वाले हैंड सेनेटाइजर की आपूर्ति नही हो पा रही है। अमीनाबाद की मेडिसिन मार्केट में मास्क की मांग बढ़ने से आपूर्ति में दिक्कत आ रही है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसभी को मास्क पहनने की जरूरत नहीं: डॉ एके त्रिपाठी
Next articleकोरोना: हाई अलर्ट, यहां भर्ती हो सकते है संदिग्ध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here