जल्द 60 बिस्तरों का होगा बर्न यूनिट

0
579

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की बर्न यूनिट में 35 बिस्तरों का विस्तार किया जाएगा। इससे प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये जले व बर्न के मरीजों को भर्ती कर समय से इलाज दिया जा सकेगा। अभी तक बर्न यूनिट में पच्चीस बिस्तर पर ही मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। 35 बिस्तरों का विस्तार होने पर यूनिट में 60 बिस्तर हो जाएंगे।

यह जानकारी शनिवार को केजीएमयू प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डा एके सिंह ने पत्रकार वार्ता में दी। विभाग में डा एसके भटनागर व्याख्यान हुआ। डा सिंह ने बताया कि बर्न यूनिट में बिस्तरों के साथ ही मानव संसाधन भी बढ़ाया जाएगा। इसके लिए भर्ती का विज्ञापन निकाला जा चुका है। इस यूनिट में करीब 15 डॉक्टर और 84 कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा। यह पूरा काम चार महीने में ही हो जाता है। स्टेम सेल से सटीक इलाज के बारे में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से आए पूर्व निदेशक डा करुण अग्रवाल ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी में भी स्टेम सेल तकनीकी से इलाज किया जा रहा है।

स्टेल सेल तकनीकी से आंखों की रोशनी सुधारने तथा रीढ़ की हड्डी व जोड़ आदि का इलाज किया जा रहा था। प्लास्टिक सर्जरी के विशेषज्ञ स्टेम सेल थेरेपी से बालों का प्रत्यारोपण व चेहरे की झुर्री आदि काम कर रहे हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडब्ल्यू एच ओ में योग विशेषज्ञ बने डॉ. चिन्मय
Next articleदवा खिलाकर फाइलेरिया अभियान का हुआ शुभारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here