खुशखबरी: हेपेटाइटिस-सी की ओपीडी अब छह दिन

0
668

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में हेपेटाइटिस-सी रोगियों के लिए अलग ओपीडी हफ्ते में छह दिन चलेगी। अगले हफ्ते से न्यू ओपीडी में इसकी शुरुआत होने जा रही है। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत हेपेटाइटिस सी के मरीजों का यहां मुफ्त इलाज होगा और दवाएं तक उन्हें मुफ्त में दी जा रही थी। अब अलग ओपीडी को शुरू किया गया है। अभी तक हफ्ते में सिर्फ दो दिन गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी की ओपीडी में ही इसके मरीज देखे जा रहे थे।
बताते चले कि एनएचएम के वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत मरीजों की मुफ्त वायरल लोड दवाएं दिया जाने का नियम है। इस बीमारी के मरीजों के लिए प्रदेश में चार मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर है, जिसमें से केजीएमयू भी शामिल है।

गैस्ट्रोइंट्रोलाजी विभाग के प्रमुख डॉ. सुमित रूंगटा ने बताया कि अब तक हेपेटाइटिस सी के मरीजों को एक हफ्ते की दवाओं के लिए तीन से चार हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे, जो अब उन्हें दवाओं को निशुल्क दिया जाएगा। गैस्ट्रो विभाग की ओपीडी में सोमवार और शुक्रवार को मरीज इलाज के लिए आते थे। अब अलग ओपीडी होने पर मरीजों को जल्दी इलाज मिलेगा। उन्होंने बताया कि न्यू ओपीडी के कमरा संख्या 319 में मरीज दिखा सकेंगे।

इस योजना के तहत हेपेटाइटिस सी के मरीजों की जांच भी पूरे प्रदेश में मुफ्त की जानी थी। जुलाई में इस योजना को एनएचएम की ओर से लांच किया गया, लेकिन पांच महीने बाद भी अब तक एनएचएम इसका फंड तक नहीं जारी कर सका है। केजीएमयू के माइक्रोबायॉलजी विभाग को हेपेटाइटिस की स्टेट लैब बनाया गया था। फंड न आने के कारण यह लैब भी मुफ्त जांच नहीं कर पा रही है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleइंन्हेलर का प्रयोग है सही : डा. श्रीवास्तव
Next articleइंडियन गाइड लाइन से होगी प्रोस्टेट कैंसर सर्जरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here