न्यू ई- फार्मेसी नियम हो जल्द जारी हो

0
588

न्यूज। ई- फार्मेसी कंपनियों के शीर्ष संगठन डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉम्र्स ने सरकार से नये ई फार्मेसी नियम यथाशीघ जारी करने की अपील करते हुये कहा कि इसके इंतजार में इस क्षेत्र में निवेश प्रभावित हो रहा है।
संगठन ने मंगलवार को यहां कहा कि टेक्नोलॉजी के बल पर भारी बदलाव वाले बिजनेस के बीच ई-फार्मेसी सेक्टर बहुत कम समय में निवेशकों के लिए आकर्षक क्षेत्र बन गया है। मात्र 4 से 5 सालों में ई-फार्मेसी सेक्टर के बड़ी संख्या में उपभोक्ता बन चुके हैं। वर्तमान में यह सेक्टर तकरीबन 50 लाख मरीाों को प्रति माह किफ़ायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करा रहा है।

इस उद्योग से जुड़े 1एमजी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत टंडन, फार्मइजी के सह संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी धर्मिल सेठ , नेटमेड्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप डाढा और मेडलाईफ के निदेशक योगेश शुक्ला ने इस संगठन के माध्यम से सरकार से ई फार्मेसी नियम जल्द जारी करने की अपील की है।
संगठन ने कहा कि मौजूदा कारोबार का आकार तकरीबन 2000-3000 करोड़ रुपये का है जिसके 2024 तक 20 फीसदी की वार्षिक दर से बढ़कर 3 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। अब तक ई-फार्मेसी सेक्टर भारतीय प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल एसोसएशिन के सदस्यों से 50 करोड़ डॉलर से अधिक राशि जुटा चुका है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपीजीआई: कर्मी ने मरीज से वसूली किया, नौकरी गयी
Next articleसरकारी डाक्टर पर गुर्दा निकालने का मुकदमा दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here