न्यूज। प्रयागराज स्थित एक सरकारी अस्पताल के डाक्टर पर चोरी से किड़नी निकालने के आरोप में लगा है। इस मामले की शिकायत शाहगंज थाने में कर दी गयी। जहां बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाहगंज के गुलाब बड़ी हरिजन बस्ती निवासी मथुरा प्रसाद की तहरीर के अनुसार उसके पुत्र अरकेश को पथरी दर्द के कारण एक माह पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डा. प्रेम मोहन गुप्ता ने बच्चे का सर्जरी की गयी थी, लेकिन एक माह बाद फिर पेट दर्द होने गया। तब उसे एक निजी अस्पताल में जांच कराई। जांच में बच्चे की किडनी गायब होने के बारे में पता चला तो आश्चर्य हो गया। उन्होंने बताया कि मथुरा प्रसाद ने सर्जरी करने वाले डा. प्रेम मेाहन गुप्ता के खिलाफ किडनी चोरी करने की रिर्पोट दर्ज कर कार्रवाही करने की मांग की। इससे पहले पीडित के परिजन अस्पताल पहुंच कर डाक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












