लखनऊ – प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक डाक्टर का कार्य सेवाभाव से जुड़ा कार्य है, जब यह डाक्टर पूरी संवेदनशीलता और सेवा भाव से कार्य करता है, तो वह स्वयं आत्मसंतोष प्राप्त करता है। जीवन का लक्ष्य
सेवा भाव ही होना चाहिए। इसलिए डाक्टर को सदैव गरीब मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ प्रदेश की जनता को गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने यह विचार शनिवार को गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नवनिर्मित शैक्षणिक भवन (एकेडमिक ब्लाक) के लोकार्पण अवसर पर कही। लोकार्पण समारोह में उन्होंने कहा कि यह संस्थान प्रदेश के सर्वाधिक महत्वपूर्ण चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में से एक है।
यहां नये शैक्षणिक भवन के निर्माण से छात्रों को शिक्षा का बेहतर वातावरण मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों का परिणाम है कि आज दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) से राज्य के एक करोड़ 18 लाख परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत से इस बीमारी को वर्ष 2025 तक समाप्त करने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने में डाक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवा तथा एमएमयू (मेडिकल मोबाइल यूनिट्स) जैसी आधुनिक सुविधा से युक्त एम्बुलेंस सेवाएं दी जा रहीं हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आजादी से लेकर 2016 तक प्रदेश में मात्र 12 राजकीय मेडिकल कॉलेज थे। वर्तमान राज्य सरकार के प्रयासों से 14 मेडिकल कॉलेजों का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा गया है। समारोह में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से प्रदेश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि लोहिया संस्थान ने अपने कार्यों से चिकित्सा जगत में अलग पहचान बनायी है। किसी भी संस्थान को अच्छा बनाने में सभी वहां के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












