सीएम करेंगे लोहिया संस्थान के नये एकेडमिक ब्लाक का उद्घाटन

0
583

लखनऊ। गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भवन का एकेडमिक ब्लॉक अब पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा। ब्लाक का उद्घाटन मुख्यमंत्री शनिवार को 14 मंजिला भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद संस्थान के सभी विभाग अब एकेडमिक भवन में शिफ्ट हो जाएगा।

लोहिया संस्थान के प्रमुख भवन के पीछे चंद कदम पर 14 मंजिला एकेडमिक ब्लॉक बन कर तैयार हो चुका है। फाइनल टच दिया जा रहा है। इसमें वर्ष 2017 में एमबीबीएस की मान्यता मिलने पर तीन विभागों को शिफ्ट कर दिया गया था। यहां के भूतल, प्रथम व द्वितीय तल पर एनॉटमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री विभाग व उनकी अत्याधुनिक लैब संचालित की जा रही है। यही नहीं वहीं अब अंडर ग्राउंड पार्किंग बनकर तैयार है। ऐसे में निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने सभी विभागों को एकेडमिक ब्लॉक में शिफ्ट करने का फैसला किया। यहां पर एमबीबीएस छात्रों की पढ़ाई के लिए लेक्चर रूम बनाये गये है।

इसके साथ-साथ 40 विभाग भी रहेंगे। निदेशक डा. एके त्रिपाठी ने बताया कि 23 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भवन का लोकार्पण करेंगे। डॉ. त्रिपाठी का कहना है कि अब तीसरे व चतुर्थ तल पर पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, एसपीएम, फॉरेंसिक व फॉर्मेकोलॉजी विभाग शिफ्ट होंगे। ऐसे ही आठवें तल तक कुल 40 विभाग होंगे। इसके अलावा 240 डॉक्टरों के कक्ष में से तैनात 170 डाक्टरों को आवंटित किया जाएगा। विभागों के कार्यालय भी यही होंगे। 10वें तल पर सामुदायिक हॉल हैं। इसके अलावा तीन तल का बेसमेंट है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleमुलायम सिंह का 81वां जन्मदिन धूम धाम से मना
Next articleइस दवा को ज्यादा लेने से हो सकता है पार्किंसन का खतरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here