लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. एसएन शंखवार की आज तबियत बिगड़ गयी। डा. शंखवार उस वक्त ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर रहे थे। डा. शंखवार को लॉरी कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया है। केजीएमयू प्रवक्त डा. सुधीर का कहना है कि तबियत अचानक बिगड़ने पर लॉरी में भर्ती कराया गया है। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद अभी कार्डियक दिक्कत की पुष्टि नही की है।
सीएमएस डा. एस एन शंखवार आज सुबह ट्रामा सेंटर के अधिकारियों के साथ निरीक्षण पर थे। बतांया जाता है कि इसी तरह उन्हें उलझन घबराहट के साथ पसीना छूटने लगा। उनकी तबियत बिगड़ने पर साथ चल रहे डाक्टरों ने उन्हें भर्ती करके जांच पड़ताल की। प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल उन्हे लॉरी कार्डियोलॉजी शिफ्ट कर दिया गया। जहां पर कार्डियक विशेषज्ञों ने जांच करायी।
प्रवक्ता डा. सुधीर का कहना है कि उनकी जांच में लॉरी कार्डियोंलॉजी के विशेषज्ञों ने जांच करायी। विशेषज्ञों ने जांच में अभी कार्डियक सम्बधी दिक्कत की पुष्टि नही की है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी है आैर डाक्टर उन्हें भर्ती रखकर अन्य जांचे भी कर रहे है। डा. सुधीर का कहना है कि कल विशेषज्ञो की जांच के बाद स्पष्ट कहा जा सकता है आैर कई आैर जांच करायी जाएगी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












