बीबी से टाइम मैनेजमेंट सीख रहे रहे हैं रणवीर

0
1040

न्यूज। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से टाइम मैनेजमेंट करना सीख रहे हैं।
रणवीर और दीपिका की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। रणवीर और दीपिका ने हाल ही में स्पोट््र्स ड्रामा फिल्म 83 की शूटिंग कंप्लीट की है। रणवीर सिंह ने बताया कि वह अपनी जिंदगी से खुश हैं और इन दिनों वह पत्नी दीपिका पादुकोण से टाइम मैनेजमेंट सीख रहे हैं। रणवीर का कहना है कि वह दीपिका पादुकोण से टाइम मैनेजमेंट या समय प्रबंधन के टिप्स लेते हैं, क्योंकि वह अपने काम और निजी जीवन को मैनेज करने में मास्टर हैं।

रणवीर ने कहा,”फिलहाल, जब मैं अपने करियर में व्यस्त हूं, ऐसे में अपने पसंदीदा किसी काम को करना लग्जरी से कम नहीं है, बहरहाल इसके लिए मैं किसी को दोष नहीं दे रहा हूं। हर वह चीज जिसे मैं करता हूं उससे मुझे प्यार है और मुझे अपना काम प्यारा है, लेकिन मैं हर चीज में संतुलन बनाए रखने की दिशा में काम कर रहा हूं। मैं अपनी खूबसूरत पत्नी दीपिका पादुकोण के नक्शेकदम को आंख बंदकर फॉलो कर रहा हूं, जो वाकई टाइम मैनेजमेंट में मास्टर हैं। मैं उनसे इस बारे में टिप्स ले रहा हूं और इसे बेहतर बना रहा हूं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleउम्मीद टूट गयी बंद ओपीडी देखकर
Next article45 प्रतिशत बीमारियां आलस के कारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here