लखनऊ। राजधानी में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। शनिवार देर रात एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत डेंगू से हो गयी। इन दोनों मरीजों का निजी अस्पताल में दोनों इलाज चल रहा था। परिजनों का दावा है कि मरीजों को निजी अस्पताल की जांच में डेंगू पाजिटिव आया था। उधर स्वास्थ्य डेंगू से दोनों मौत को नकार दिया है। उनका कहना है कि निजी पैथालॉजी ने कोई जानकारी स्वास्थ विभाग को नहीं भेजी है। दोनों की मरीजों की डेथ ऑडिट के बाद ही मौत की पुष्टि की जा सकती है। उधर एफएसडीए के ड्रग असिस्टेंट कमिश्नर और उनकी पत्नी डेंगू की चपेट में आ गयी है।
कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी निवासी शेर सिंह ने कहना है कि तीन दिन पहले उनकी बेटी प्रितुषा चौधरी को तेज बुखार आ रहा था। स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज कराया गया तो फायदा हो रहा था। शुक्रवार रात अचानक प्रितुषा को तेज बुखार आने लगा और उसके पूरे बदन में असहनीय दर्द होने लगा। वह लोग मासूम को लेकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हालत को गंभीर बताकर उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। परिजन पीड़िता को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे तो वहां बिस्तर फुल होना बता कर वापस कर दिया गया है। इसके बाद वह आशियाना स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। परिजनों के कहना है कि डॉक्टरों ने भर्ती कर जांच किया तो डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने वेंटिलेटर खाली न होने की बात कर दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन मरीज को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी शनिवार को मासूम की मौत हो गया। वहीं रजनी खंड के 25 वर्षीय रतन ने शनिवार देर रात डेंगू से मौत हो गयी है। यह भी निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। पड़ोसियों के अनुसार निजी अस्पताल में मरीज का इलाज चल रहा था। वहीं इन दोनों मौतों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं है। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि दोनों मरीजों की मौत व कारणों की जांच की जाएगी। उसके बाद यह पुष्टि की जाएगी कि उनकी मौत डेंगू से हुई है या फिर किसी और बीमारी से हो गयी है।
उधर एफएसडीए के ड्रग असिस्टेंट कमिश्नर रमा शंकर सिंह और उनकी पत्नी दोनों को डेंगू हुआ है। रविवार को रमा शंकर सिंह ने इसकी जानकारी दी है। दोनों का इलाज उनके घर पर ही चल रहा है। वहीं सीएमओ को इसकी जानकारी मिलते ही उन्हें जांच के लिए अपनी टीम उनके घर भेज दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक शहर में 642 लोगों को डेंगू हो चुका है। अब तक पांच लोगों की जान डेंगू से जा चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन मौतों की किसी मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












