लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता के कमरे से बरामद जासूसी उपकरण के बाद भी अवर अभियंता पर कार्रवाई न होने आज बचाव में जांच कराने का दावा किया गया। जांच सिविल विभाग के अधिकारी को सौपी गयी है। ग्यारह दिन बाद भी केजीएमयू प्रशासन अधिशासी अभियंता के कमरे से सीसीटीवी कैमरा व माइक्रोस्कोप मिलने के बाद भी कार्रवाई कर नही पा रहा है। बताया जाता है कि अवर अभियंता की कई बार गंभीर शिकायत केजीएमयू प्रशासन से की गयी, लेकिन कभी भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब कि शिकायत करने वाले लोगों पर ही बाद कार्रवाई या उत्पीड़न कर दिया।
जब कि केजीएमयू में कराये गये बिजली के कार्रवाई में कई स्थानों पर गड़बड़ियों मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई नहीं कर पाये। बताया जाता है कि अधिशासी अभियंता के बाद बिजली व्यवस्था में आने वाली गड़बड़ियों की जांच होने लगी थी। इस बीच अधिशासी अभियंता के कमरे में सीसीटीवी कैमरा व माइक्रोफोन छुपा लगाया हुआ बरामद हो गया। इस कनेक्शन भी अवर अभियंता के कमरे तक गया। इसके बाद भी केजीएमयू प्रशासन कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया है। काफी दबाव बनने कर आज सिविल विभाग के अधिकारी को जांच सौपी गयी है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












