आशा भोसले मानद डॉक्टर ऑफ आर्ट्स की उपाधि से सम्मानित

0
881

न्यूज। संगीत के क्षेत्र में प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के सराहनीय योगदान के लिए सालफोर्ड विश्वविद्यालय ने आज उन्हें मानद डॉक्टर ऑफ आर्ट्स की उपाधि से सम्मानित किया। सालफोर्ड विश्वविद्यालय के कुलपति (प्रो-वाइस-चांसलर) जो पुरव्स ने आशा भोसले को मुंबई में एक औपचारिक समारोह में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।

सुश्री भोसले 1933 में पूर्वी भारत के एक छोटे से गाँव गोर में जन्मी थी। आशा को उनकी अनूठे गायन और सात दशकों तक बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक के रूप में पहचाना जाता है। अपने करियर के दौरान, आशा ने 20 से अधिक भाषाओं में गाया और 22,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए-गिनीज बुक ऑफ रिकॉड्र्स में 2011 में ख्याति अर्जित की।

आशा ने बॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता के माध्यम से लोकप्रिय भारतीय संगीत का अनुसरण करने वाले व्यक्तियों के लिए एक प्रेरणा के रूप में भी काम किया है, जिसमें उन्होंने विशेष रूप से ब्रिाटिश दक्षिण एशियाई लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। इसका प्रभाव इतना गहरा था कि 1997 में, ब्रिाटिश इंडी रॉक बैंड कॉर्नरशॉप ने आशा की संगीत उपलब्धियों और ब्रिाटिश-एशियाइयों के लिए एक प्रेरणा के रूप में उनकी भूमिका का जश्न मनाने के लिए ‘ए ब्रिाम फुल ऑफ आशा” गीत जारी किया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleजासूसी में अवर अभियंता पर हो सकती कड़ी कार्रवाई !
Next articleपाकिस्तानी आतंकवाद और प्लास्टिक बैन की थीम पर जलेगा 121 फिट का रावण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here