Advertisement
Home Medical News केजीएमयू : देर रात रेजीडेंट डाक्टरों में हुआ मारपीट का तांडव

केजीएमयू : देर रात रेजीडेंट डाक्टरों में हुआ मारपीट का तांडव

0
741

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में बीती रात मेडिसिन विभाग व आर्थोपैडिक विभाग के रेजीडेंट व जूनियर डाक्टरों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट इस कदर हो रही है कि एक रेजीडेंट दूसरे रेजीडेंट डाक्टर को ग्लूकोज टांगने वाली स्टैंड को लेकर दौड़ा- दौड़ा कर मार रहे थे आैर मरीज व तीमारदार अपनी जान बचाते भाग रहे थे, जिसके हाथ जो आया उसने एक दूसरे मारने पीटने लगा। इस घटना में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा रेजीडेंट डाक्टरों को चोटे आयी है। रात में लगभग एक बजे आर्थोपैडिक के रेजीडेंट नशे में मेडिसिन विभाग में अपने भर्ती साथी को देखने आये थे, जो कि नशे में ही तबियत बिगड़ने पर भर्ती कराये गये। इसके बाद उनकी मेडिसिन विभाग के रेजीडेंट डाक्टरों के साथ कहासुनी मारपीट में बदल गयी। मेडिसिन विभाग के रेजीडेंट डाक्टर ने आर्थोपैडिक के रेजीडेंट डाक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। केजीएमयू प्रशासन ने जांच के निर्देश देते हुए मेडिसिन व आर्थोपैडिक विभाग के आठ रेजीडेंट डाक्टरों को निलम्बित कर दिया है।

ट्रामा सेंटर के मेडिसिन विभाग में आर्थोपैडिक विभाग के दो रेजीडेंट को नशे में होने के कारण भर्ती कराया गया था। इन दोनों का उपचार यहां किया जा रहा था। बताया जाता है रात एक बजे आस-पास आर्थोपैडिक विभाग के आधा दर्जन से ज्यादा रेजीडेंट अपने साथी को देखने के लिए आये। यहां पर अपने साथी का हाल-चाल लेने के साथ ही मेडिसिन विभाग रेजीडेंट डाक्टर से विवाद कर बैठे। आपसी कहा सुनी बढ़ती गयी आैर आर्थोपैडिक विभाग के रेजीडेंट नशे की हालत में मेडिसिन विभाग के डाक्टरों से मारपीट करने लगे। इस बीच मेडिसिन विभाग के रेजीडेंट डाक्टरों ने अपनी सभी साथियों को बुला लिया। वह एक दूसरे को दौड़ा – दौड़ा कर मार रहे थे। ट्रामा सेंटर की खिड़कियों के शीशे टूट गये। आर्थोपैडिक विभाग का नर्सिंग कम्प्यूटर कक्ष तोड़ दिया गया।

लगभग एक घंटे तक चली मारपीट में सुरक्षा गार्ड रोकने की बजाय खुद की रक्षा करते हुए दिखे। मौके पर पहुंचे कुछ वरिष्ठ डाक्टर व पुलिस बल ने किसी तरह दोनों को पक्षा को शांत कराया। घायल रेजीडेंट डाक्टरों का इलाज भी शुरू करा दिया गया। घटना क्रम में सीनियर रेजीडेंट डा. राजीव वर्मा द्वारा चौक कोतवाली में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा है कि 12 से 12.30 के मध्य मेडिसिन ट्रामा यूनिट आर्थोपैडिक्स विभाग के जूनियर रेजीडेंट तथा सीनियर रेजीडेंट शुभभ सिंह, धीरेन्द्र वर्मा, आदर्श सेंगर, राजीव शुक्ला तथा अन्य रेजीडेंट डाक्टरों ने मेडिसिन विभाग के रेजीडेंट के साथ नशे में मारपीट, तोड़फोड़ आैर लड़ाई झगड़ा किया। वही केजीएमयू प्रशासन हरकत में आया। ट्रामा सेंटर फैकल्टी प्रभारी डा. सुरेश ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसएन शंखवार ने तत्काल प्रभाव मेडिसिन व आर्थोपैडिक विभाग आठ रेजीडेंट डाक्टरों को निलम्बित कर दिया है। इसके साथ ही चार सदस्यीय जांच कमेटी बना दी गयी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleआज का राशिफल – रविवार, 29 सितंबर 2019
Next articleशुरू के दिन हजार, स्वस्थ जीवन के आधार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here