कई क्षेत्रों में देखा जा सकेगा आंशिक चन्द्रग्रहण

0
554

न्यूज। सत्रह जुलाई को होने वाली आंशिक चंद्र ग्रहण कुछ क्षेत्रों को छोड़कर पूरे देश में देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 31 मिनट से चन्द्रग्रहण शुरू होगा और शाम चार बजकर 20 मिनट पर खत्म हो जाएगा।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार चन्द्रमा पर पृथ्वी की छाया धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी और सबसे ज्यादा आंशिक चन्द्रग्रहण तीन बजकर 01 मिनट पर देखा जा सकेगा।

इस दौरान चन्द्रमा का आधे से थोड़ा ज्यादा हिस्सा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह ढक जाएगा। अरुणाचल प्रदेश के सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्से को छोड़कर भारत के अन्य सभी स्थानों से आंशिक चन्द्रग्रहण देखा जा सकेगा। इसे ऑस्ट्रेलिया अफ्रीका तथा दक्षिणी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, सुदूर उत्तरी स्केंडिनेविया को छोड़कर पूरे यूरोप तथा पूर्वोत्तर को छोड़कर समूचे एशिया में भी देखा जा सकेगा। आंशिक चन्द्रग्रहण दो घंटा 59 मिनट तक रहेगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleदवाओं की कीमत वास्तविक मूल्य से 3000 प्रतिशत अधिक निर्धारित करती हैं कुछ कंपनिया
Next articleथमेगी बारिश, बढेगी उमस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here