लखनऊ। आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों में तैनात किए गए आरोग्य मित्रों की सैलरी दोगुनी हो सकती है। इसको अमली जामा पहनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जानकारों के मुताबिक प्रस्ताव जल्द पास हो सकता है।
आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश में करीब 1700 अस्पताल चयनित किये गए हैं, जिसमें करीब 2000 आरोग्य मित्र तैनात किये गए हैं। आरोग्य मित्रों की सैलरी पांच हजार रुपये थी, जिससे वह असंतुष्ठ थे। यहीं कारण रहा कि सैकड़ों आरोग्य मित्रों ने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद अस्पतालों में दिक्कते बढ़ने लगी।
इसके देखते हुए स्टेट एजेंसी फॉर कम्प्रीहेन्सिव हेल्थइंश्योरेंस स्कीम ने आरोग्य मित्रों की सैलरी दोगुनी करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया। पिछले दिनों पहले यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। साजीच के ज्वाइन डायरेक्टर डॉ डीके पाठक का कहना है कि जल्द ही आरोग्य मित्रों की सैलरी दोगुनी हो सकती है। अधिकारियो से वार्ता हो गई है। बस अंतिम मुहर केंद्र सरकार को लगाना है। जिसके बाद आरोग्य मित्रों की सैलरी दोगुनी हो जाएगी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.
♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें
आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।











