लखनऊ। कोलोन कैंसर आैर प्रोलैप्स के मरीज की लेप्रोस्कोपिक तकनीक से सर्जरी करके रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल सेंटर प्रिंसटन के डा. संजीव पाटनकर ने सर्जिरी अपडेट की जानकारी किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मिनिमल इनेसिव सर्जरी फॉर कोलेक्ट्रेल डिजीज पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में दी। गैस्ट्रोसर्जरी विभाग द्वारा आयोजिक कार्यशाला में रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ डा. संजीव से रोबोटिक सर्जरी की तकनीक भी केजीएमयू के विशेषज्ञ डाक्टर ले रहे है। केजीएमयू में जल्द ही रोबोटिक सर्जरी भी शुरु होने की कवायद चल रही है।
कार्यशाला में रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ डा. संजीव ने आज सुबह विभाग का भ्रमण करते हुए डाक्टरों से मुलाकात की आैर इसके बाद सभी के साथ बैठक में उन्होंने कोलोरेक्टल कैंसर के बढ़ते मरीजों के बारे में जानकारी आैर इसके कारणों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अगर कोलोरेक्टल कै सर के मरीज शुरुआती दौर में विशेषज्ञ डाक्टर से इलाज कराये। उन्होंने बताया कि लेप्रोस्कोपिक तकनीक से सर्जरी मरीजों के लिए बेहद कारगर रहती है। अगर रोबोटिक सर्जरी की जाए तो यह सर्जरी उच्चस्तरीय हो जाती है आैर मरीज बहुत जल्द ही दिनचर्या में आ जाता है।
गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के प्रमुख डा.अभिजीत चंद्रा ने बताया कि बड़ी आंत में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि उनके विभाग में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी लगातार की जा रही है आैर इस तकनीक से आस-पास जनपदों से मरीज सर्जरी कराने के लिए आते है। उन्होंने बताया कि इस सर्जिक ल कार्यशाला में केजीएमयू के अलावा पीजीआई व लोहिया संस्थान से भी मरीज आ रहे है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












