Advertisement
Home Medical News लम्बे समय तक खांसी आये, नजर अंदाज न करे

लम्बे समय तक खांसी आये, नजर अंदाज न करे

0
825

लखनऊ। यदि लम्बे समय से व्यक्ति को खांसी आ रही है। इसे नजर अंदाज कतई न करे, तुरन्त डॉक्टर की परामर्श लें। यह दिक्कत लोगों की सांस की नली एवं फेफड़े में संक्रमण की वजह से होती हैं। इसका सटीक पता लगाने के लिए डॉक्टर ब्रांान्कोस्कोपी की जांच करते हैं। इसकी जानकारी शुक्रवार को पीजीआई के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग द्वारा शुरू हुये तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन ब्रॉन्कोलॉजी में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने एक मत से दी।

इंडियन एसोशियन फॉर ब्रॉान्कोलॉजी और पीजीआई द्वारा आयोजित अधिवेशन पीजीआई के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. आलोक नाथ एवं संयोजक डॉ. अजमल खान के नेतृत्व में किया गया है। शनिवार को कार्यशाला में विशेषज्ञ जूनियर डॉक्टरों को सामान्य तथा आधुनिक ब्राान्कोस्कोपिक तकनीकि के बारे में जानकारी देंगे। ताकि वो सांस एवं फेफड़े के मरीजों को बेहतर इलाज दे सकें। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजमल खान बताते हैं कि सम्मेलन में 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उदघाटन शनिवार को एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ. रनदीप गुलेरिया करेंगे। सम्मेलन में पल्मोनरी मेडिसिन का डीएम कोर्स स्थापित करने वाले पल्मोनरी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एसके जिन्दल समेत कई विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।

पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. आलोक नाथ बताते हैं कि पीजीआई के पल्मोनरी विभाग की स्थापना जुलाई 2009 में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत की गई थी। उन्होंने बताया कि विभाग चार संकाय सदस्य तथा 14 सीनियर रेजीडेन्ट हैं। विभाग में सभी प्रकार की जांचे उपलबध हैं। विभाग ने सांस और फेफड़े के मरीजों को बेहतर इलाज देकर उत्तर भारत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। डॉ. आलोक नाथ बताते हैं कि ओपीडी में करीब 15 हजार मरीज प्रत्येक वर्ष आते हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous article25 लोगों की वेरियाट्रिक सर्जरी होगी निशुल्क
Next articleलोहिया संस्थान के निदेशक पद का चयन आज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here