लखनऊ । किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के डेंटल यूनिट में कार्टिकल प्रत्यारोपण तकनीक से 72 घंटे के अंदर बिना चीरा लगाए पूरे के पूरे दांत लगाये जा रहे है। इस तकनीकी खास बात यह है कि मरीज ऑपरेशन के तुरंत बाद खाना-पीना शुरू कर सकता है। इस प्रत्यारोपण शुरू होने के बाद केजीएमयू में विदेशों से भी लोग कार्टिकल इंप्लांट लगवाने के लिए आने लगे हैं।
डेंटल यूनिट के प्रॉस्थोडॉन्टिक्स विभाग के डॉ़ लक्ष्य ने बताया कि बहरिन में रह रहे 68 वर्षीय बुजुर्ग भारतीय अविनाश (बदला हुआ नाम) को दांतों की समस्या बनी हुई थी। खाने पीने में दिक्कत हो रही थी, इस कारण उन्हें उनको पूरे दांत लगवाने थे। उन्होंने बताया कॉर्टिकल इंप्लांट तकनीक की मदद से 72 घंटे के अंदर पूरे दांत लगा दिए गए। आज मरीज वापस भी चला गया है। डॉ़ लक्ष्य ने बताया कि इसमें सबसे पहले इंप्रेशन लेते हैं। उसके बाद सबसे पहले उपर और फिर नीचे का इंप्लांट फिक्स करते हैं। इसकी विशेषता यह है कि इसमें कोई चीरा या टांका नहीं लगता है।
साथ ही मरीज ऑपरेशन होने के तुरंत बाद आहार का सेवन भी कर सकता है। इसमें दर्द और सूजन भी नहीं होती है। उन्होंने बताया कि कॉर्टिकल इंप्लांट का प्रचलन बढ़ा है। डॉ़ मयंक ने बताया कि इसमें मरीज को बार-बार अस्पताल आने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। उन्होंने बताया कि बहरिन निवासी मरीज का कार्टिकल इंप्लांट लगाने वाली टीम में डॉ़ शादाब, डॉ़ यू एस पाल डॉ़ लक्ष्य और डॉ़ मयंक आदि शामिल थे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.