MRI कराने पहुंचे लोहिया संस्थान पूर्व CM मुलायम सिंह

0
828

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को गोमती नगर स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया संस्थान में एमआरआई जांच करवाई। इस दौरान उन्होंने वहां पर डाक्टरों व निदेशक से बातचीत भी की आैर जानकारी भी ली।
संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक मालवीय ने बताया कि जानकारी के अनुसार मुलायम यादव के सिर में कई दिनों से दर्द हो शिकायत बनी हुई है। शुक्रवार को दोपहर में आने की सूचना थी।

करीब साढ़े तीन बजे वह लोहिया संस्थान पहुंचे और एमआरआई की जांच विशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी में करवाई। उन्हें पीजीआई के डाक्टरों ने एमआरआई कराने का परामर्श दिया था। निदेशक डा. मालवीय का दावा है कि फिलहाल रिपोर्ट में कोई बड़ी समस्या नहीं दिखी है। उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव संस्थान में करीब आधे घंटे तक रहे। उन्होंने निदेशक से संस्थान के बारे में जानकारी भी ली।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleबैंक कैशियर की गोली मार कर हत्या
Next articleकेजीएमयू में पहली बार आयोजित की जाएगी इंडो.यूके प्रशिक्षण कार्यशाला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here