न्यूज डेस्क। देश में वर्ष 2017 में एचआईवी संक्रमण के 87 हजार 580 नये मामले सामने आये और 69 हजार 110 एड्स पीड़तों की मौत हो गयी। बताते चले कि नाको दो साल में एक बार इंडियन कांउसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च तथा नेशनल इंस्टीट््यूट ऑफ मेडिकल स्टैटिक्स के साथ मिलकर एचआईवी अनुमान जारी करता है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट’ एचआईवी में लगभग वर्ष 2017 के अनुसार देश में कुल 21 लाख 40 हजार लोग एचआईवी से संक्रमित हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 22 हजार 675 गर्भवती महिलाओं को एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी देने की जरूरत पड़ी, ताकि उनके बच्चे एचआईवी से संक्रमित न हों। इस रिपोर्ट में देश को वर्ष 2030 तक एड्स-मुक्त करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में उठाये जाने वाले कदमों और उपचार तथा रोकथाम की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ भौगोलिक क्षेत्रोंं और कुछ समुदायों में एचआईवी संक्रमण के मामले देश के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक हैं।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश को एड्स-मुक्त करने के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की मदद से वर्ष 1995 की तुलना में एचआईवी संक्रमण के नये मामलों में 80 फीसदी से अधिक की गिरावट आयी है। एड्स मरीजों की मौत के मामले भी वर्ष 2005 से 71 फीसदी घटे हैं। वर्ष 1995 में एचआईवी संक्रमण के सबसे अधिक नये मामले सामने आये थे और वर्ष 2005 में एड्स पीड़ितों की मौत की संख्या सबसे अधिक थी।
संयुक्त राष्ट्र की 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक, एचआईवी संक्रमण के नये मामले घटने का वैश्विक औसत 47 प्रतिशत और एड्स मरीजों की मौत के मामले में कमी आने का वैश्विक औसत 51 प्रतिशत है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












