लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्याल में अब इलाज करवाने आए मरीजों के पास अगर नगद रूपये नहीं है, तो स्मार्ट कार्ड से भुगतान कर सकते है। यह सुविधा आज से गठिया रोग विभाग में स्मार्ट कार्ड व्यवस्था लागू कर दी गई है । इससे मरीजों का भुगतान नगद के बजाए स्मार्ट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। इसकी जानकारी केजीएमयू प्रवक्ता डॉ संतोष कुमार ने दिया है। उनका दावा है कि जल्द ही अन्य विभागों में कैशलेस व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि केजीएमयू में इलाज के लिए अब जल्द ही शुल्क जमा करने के लिए रूपये का लेनदेन खत्म होगा। मरीज को भर्ती करने से लेकर डिस्चार्ज होने तक सभी भुगतान स्मार्ट कार्ड से कर सकते है। इसके लिए सभी विभागों में स्वाइप मशीनें लगाई का प्रस्ताव है। इस काम में इलाहाबाद बैंक इन मशीनों को लगायेगा। उन्होंने बताया कि अगर यही नहीं जांच आदि के लिए पेमेंट कार्ड से होने के बाद अगर किसी कारणवश जांच नहीं होती है, तो उसका पैसा नकद नहीं मिलेगा। उसको कार्ड के खाते में ही वापस कर दिया जाएगा। इसके बाद नकद रुपयों का भी लेनदेन समाप्त हो जाएगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












