बिंदकी – क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय में इन दिनों वायरल फीवर से आधा सैकड़ा से अधिक बच्चे बीमार हैं जिसमें से 2 दर्जन से अधिक बच्चे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना इलाज कराया इतनी भारी संख्या में बच्चों के बीमार होने से अभिभावकों में भी दहशत का माहौल है। मीडिया में समाचार प्रकाशित होने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग अभी सचेत नहीं हुआ जिसको लेकर लोगों में नाराजगी का माहौल है। क्षेत्र के सरकंडी गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों में इन दिनों वायरल फीवर का प्रकोप चल रहा है। आधा सैकड़ा से अधिक बच्चे वायरल फीवर से पीड़ित है इसी के चलते सोमवार की रात को नवोदय विद्यालय के छात्र शिवदीप प्रकाश सिंह सागर आशीष कुमार व वीरेंद्र कुमार को देर रात में अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाना पड़ा हलाकि इलाज के बाद ही रात को ही सभी छात्र को वापस विद्यालय ले जाया गया लेकिन वायरल फीवर है कि थमने का नाम नहीं ले रहा।
बुधवार को सुबह नवोदय विद्यालय के आर डी आनंद रवि कुमार अनुज कुमार अरसद दीपक व आकाश को विद्यालय की निजी गाड़ी द्वारा अस्पताल लाकर इलाज कराया गया। वहीं बुधवार को ही दोपहर में बीमार छात्रों की संख्या अधिक बढ़ गई जिसमें विद्यालय के स्टाफ इंदु श्रीवास्तव आदि ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं आशिका तमन्ना रूचि स्नेहा अन्नपूर्णा गरिमा तनिष्का आकाश अजय गौरव शुभम आदि को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए और इलाज कराया। जानकार सूत्रों के अनुसार कई शिक्षक और शिक्षिकाएं भी वायरल फीवर से प्रभावित हैं। वायरल फीवर से बच्चों की बीमार होने की जानकारी जब अभिभावकों में मिली तो कई अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय से ले आए और स्वयं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया।
अभिभावक राकेश कुमार वर्मा जो नगर के कुंवरपुर रोड निवासी है उन्होंने बताया कि उनके बच्चे के बीमार होने की जानकारी मिली तो वह विद्यालय जा कर अपने बच्चों को लाए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं के वायरल फीवर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर इस्तियाक अहमद ने बताया कि वायरल फीवर है उसका इलाज चिकित्सकों द्वारा किया गया है कोई खास चिंता की बात नहीं है जो भी बच्चे आ रहे हैं उनका इलाज किया जा रहा है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












