लखनऊ – किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के गांधी वार्ड में लखीमपुर के स्वाइन फ्लू का मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। मरीज को आक्सीजन लगा दिया गया है आैर विशेषज्ञ डाक्टर उस पर निगरानी कर रहे है। उधर स्वास्थ्य महानिदेशालय ने प्रदेश में पहला स्वाइन फ्लू मरीज की पुष्टि होने के बाद प्रदेश के सभी जिलों को हाई अलर्ट कर दिया है। खासकर एयरपोर्ट को विशेषतौर पर संदिग्ध मरीजों की जांच करने के लिए निर्देश दिये जा रहे है।
लखीमपुर निवासी मो. आतिफ कु छ दिन पहले केजीएमयू में स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट पाजिटिव लेकर आया था। यह जांच रिपोर्ट निजी पैथालॉजी की होने के नाते केजीएमयू के मेडिसिन विभाग में भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया। इसके बाद केजीएमयू में ही दोबारा जांच करायी गयी। जहां पर भी स्वाइन फ्लू पाजिटिव आया है। इलाज कर रहे डा. डी हिमांशु ने बताया कि मरीज एक बार आकर वापस चला गया है आैर दोबारा निजी पैथालॉजी की जांच रिपोर्ट लेकर आया। तब उसे भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उसे गांधी वार्ड में भर्ती किया गया है। उसकी हालत अभी गंभीर बनी है आैर आक्सीजन भी लगा दी गयी है।
उधर मो. आतिफ की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही खीरी के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल ने डाक्टरों की एक टीम को तुरंत शहर के उस इलाके में भेज दिया। जहां आतिफ आैर उनका परिवार रहता है आैर वहां पर सम्पर्क में आने वाले परिजनों को टेमी फ्लू दवा दे दी गयी हंै। डउन्होंने कहा कि पिछले दो साल में स्वाइन फ्लू का कोई भी मरीज नहीं पाया गया था।
उनका कहना है कि आरिफ ने बताया है कि स्वाइन फ्लू का संक्रमण दुबई से होने की आशंका है जहां वह एक कंपनी में काम कर रहा था। वह चार सितंबर को भारत आया था। फिलहाल स्वाइन फ्लू मरीज के मिलने के बाद स्वास्थ्य महानिदेशालय सतर्क हो गया आैर सभी जिलों को हाई अलर्ट कर दिया गया। संदिग्ध मरीज मिलने पर तत्काल जानकारी देने के लिए कहा गया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












