न्यूज डेस्क। बरसात के बाद बच्चों में बुखार व अन्य बीमारियों के केस बढ़ रहे है। कुछ ऐसे ही मामले में प्रदेश के बहराइच के जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में सोमवार को बुखार एवं बर्थ एक्सपीसिया से पीड़ित तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई। अस्पताल सूत्रोें के अनुसार बुखार एवं डायरिया से ग्रसित 14 अन्य रोगी भर्ती हुए हैं जिनमें चार की हालत नाजुक बनी हुई है। तेज गर्मी के साथ धूप मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। हालात यह हैं कि प्रतिदिन दो रोगी इलाज के दौरान दम तोड़ने लगे हैं।
कोतवाली नगर के निवासी चार दिन के कृष्णा पुत्र बलराम को बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया था। दोपहर में इलाज के दौरान कृष्णा की सांस थम गई। पयागपुर के तिलकहवा निवासी सत्यनरायन की पत्नी गीता देवी की एक दिन की पुत्री तथा श्रावस्ती जिले के मनिकापुर खैरी निवासी घनश्याम की एक दिन की पुाी अंशिका की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी के परिजन रोते-बिलखते शव लेकर घर गए हैं।
उधर बुखार एवं डायरिया से पीड़ित 14 अन्य रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें चार रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। ािला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.केके वर्मा के अनुसार मौसम में काफी बदलाव हो रहा है। ऐसे में परिजन बच्चों को तेज धूप के साथ सर्दी से बचाकर रखें। बचाव ही सुरक्षा है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












