अब केजीएमयू में प्रतिकुलपति भी होंगे तैनात

कैबिनेट में हुआ निर्णय

0
765

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज ही कैबिनेट मीटिंग में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में प्रतिकुलपति तैनात करने का प्रस्ताव पारित हो गया. अब केजीएमयू में कुलपति के बाद प्रतिकुलपति की भी तैनाती की जाएगी. अभी तक प्रशासनिक व्यवस्था के तहत कुलसचिव के साथ उप कुलसचिव और सहायक कुलसचिव की तैनाती की जा रही थी. प्रतिकुलपति की तैनाती के लिए नियुक्ति पत्र में संशोधन किए जाने का प्रस्ताव भी है. ऐसा नहीं है कि केजीएमयू में इससे पहले प्रतिकुलपति की तैनाती नहीं हुई हो.

अगर जानकारों की माने तो कुलपति डॉ भंडारी के कार्यकाल में डॉक्टर ओपी सिंह की प्रतिकुलपति के पद पर तैनाती बताई जाती है. इसके बाद प्रतिकुलपति के पद पर तैनाती रोक लगा दी गई थी. बताया जाता है कुलपति प्रोफेसर एमएलबी भट्ट की तैनाती के बाद प्रतिकुलपति पद पर तैनाती की व्यवस्था शुरू करने की चर्चा शुरू हो गई थी. इसी के तहत प्रतिकुलपति तैनाती का प्रस्ताव कैबिनेट की मीटिंग में रखा गया था. जानकारों की माने तो केजीएमयू में चिकित्सा और शिक्षा का बढ़ता दायरा और काम के दबाव के मद्देनजर इस पद की मांग की जा रही थी.

कैबिनेट में पास हो जाने के बाद प्रतिकुलपति तैनाती होना जल्द ही तय माना जा रहा है. मजे की बात यह है कि प्रतिकुलपति के पद पर तैनाती के लिए चेहरा भी तलाश होने लगा है कुछ लोगों ने अपने आपको प्रतिकुलपति के पद के लिए उपयुक्त भी बताना शुरू कर दिया है. अब देखना यह है किसकी जुगाड़ और किस का दबाव शासन सत्ता तक पहुंच कर इस कुर्सी पर बैठने के लायक बना देता है.

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयूनानी स्कालर्स एसोसिएशन की ओर से संगोष्ठी का आयोजन
Next articleयूपी में शुक्रवार को बच्चों को खिलाई जाएगी कीड़े की दवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here