गृहमंत्री को ज्ञापन दिया पीजीआई संविदाकर्मियों ने

0
677

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई संविदा कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री गौरव यादव , उपमहामंत्री अविनाश शुक्ला, उपाध्यक्ष विमल कुमार, पकंज गुप्ता शामिल थे। महामंत्री गौरव ने बताया कि उन्होंने अपने नीरज सिंह से मिल कर पूरी बात बताने को कहा तो नीरज सिंह ने ज्ञापन लेने के बाद आश्वासन दिया कि उनके साथ न्याय होगा।

महामंत्री यादव ने बताया कि एम्स दिल्ली के सामन मान देय, पूरे महीने का मानदेय के अलावा स्थायी पदों पर 100 फीसदी प्राथमिकता, संस्थान में संविदा कर्मचारियों को फ्री इलाज की सुविधा सहित अन्य का मांग पत्र दिया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हम लोग संस्थान में पांच से 6 साल से काम कर रहे हैं, ऐसे में अब कहां जाएंगे। स्थायी तैनाती नहीं किया, तो समान कार्य समान वेतन दिया जाए। इस बारे में कई बार संस्थान प्रशासन को मांग पत्र दे चुके है, लेकिन संस्थान प्रशासन हम लोगों के बात पर कोई ध्यान नही दे रहा है।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि अभी संस्थान में नर्सेज की जगह निकली है, जिसमें पहले संस्थान में काम कर रही नर्सेज को स्थायी किया जाए, क्योंकि इनका चयन संस्थान प्रशासन ने सलेक्शन कमेटी बना कर किया गया। जिसमें इंटरब्यू, स्क्रीनिंग आदि पूरी चयन प्रक्रिया अपनायी गयी। इसी तरह लैब और एक्स-रे टेक्नीशियन के जो पद खाली है उन पर इन्हें परमानेंट किया जाए।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleएटीएलएस का नोडल सेंटर बना केजीएमयू
Next articleयहां फैल रहा संक्रामक रोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here