Advertisement
Home Medical News ‘कैश बैक’ यहां डिजिटल पेमेंट पर अब कम…

‘कैश बैक’ यहां डिजिटल पेमेंट पर अब कम…

0
662

न्यूज डेस्क। चर्चा है कि अब डिजिटल भुगतान को बढावा देने के लिये पेट्रोल पम्प स्टेशन पर शुरू की गयी ‘ कैश बैक” योजना में कटौती हो गई है। पेट्रोल या डीजल भराने के बाद डिजिटल भुगतान पर अब 0.75 प्रतिशत के बजाय केवल 0.25 प्रतिशत की ही छूट मिलेगी। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी। डिजिटल भुगतान को बढावा देने के इरादे से 13 दिसंबर 2016 को पेट्रोल आैर डीजल खरीदने पर भुगतान डेबिट, क्रेडिट कार्ड जैसे प्लास्टिक मनी से किये जाने पर 0.75 प्रतिशत छूट दी जा रही थी। यह छूट ‘कैश बैक” माध्यम से दी जा रही थी। भुगतान के तीन दिन के भीतर यह छूट राशि ग्राहकों के खाते में डाल दी जाती थी।

तेल कंपनियों ने अब पट्रोल पंप परिचालकों को दी सूचना में कहा है कि छूट कम कर 0.25 प्रतिशत कर दी गयी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप परिचालकों को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर इस बारे में ग्राहकों को सूचना देने को कहा है। यह अगस्त 2018 से लागू हो गयी। ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ई-वालेट या मोबाइल वालेट के जरिये भुगतान पर 0.75 प्रतिशत छूट से पेट्रोल पर प्रति लीटर 57 पैसे आैर डीजल पर 50 पैसा प्रति लीटर छूट मिलती थी। छूट कम कर पेट्रोल पर अब 19 पैसा आैर डीजल पर 17 पैसा प्रति लीटर कर दी गई है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को उस समय चलन में रहे 500 आैर 1,000 रुपये के नोट वापस लेने के एक माह बाद डिजिटल भुगतान को बढावा देने के लिये कई प्रकार की छूट की पेशकश की गयी। तब कहा गया था कि 4.5 करोड़ लोग दैनिक 1,800 करोड़ रुपये का पेट्रोल आैर डीजल खरीदतेहैं। नोटबंदी के बाद एक माह में डिजिटल भुगतान दोगुना होकर 40 प्रतिशत हो गया था। हालांकि, बाद में यह देखा गया कि अर्थव्यवस्था में नकदी आने के साथ ही डिजिटल भुगतान भी कम हो गया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleअपडेट मच्छर नहीं फैलने देंगे डेंगू !
Next article… आैर भगवा रंग दिखने लगा कांग्रेस का मीडिया रूम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here