स्टडी सेंटर खोलने के लिए इग्नू और केजीएमयू का MOU

0
1563

लखनऊ. किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के मध्य आपसी समझौता पत्र हस्ताक्षरित किया गया, जिसके अंतर्गत IGNOU के सहयोग से किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में प्रोग्राम स्टडी सेंटर खोला जा रहा है। यह समझौता पत्र कुलपति प्रोफेसर मदनलाल ब्रह्मभट्ट एवं IGNOU की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। समझौते के तहत चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थित प्रोग्राम स्टडी सेंटर में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट कोर्स इन डिजास्टर मैनेजमेंट एवं सर्टिफिकेट कोर्स इन फर्स्ट ऐड का संचालन किया जाएगा।

उपरोक्त पाठ्यक्रमों के संचालन का मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रशिक्षित युवाओं का निर्माण है जो किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय चिकित्सकों पुलिस एवं सरकार के अन्य अंगों के साथ मिलकर आपदा के प्रबंधन में मददगार हो, जिससे किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय होने वाली क्षति को कम किया जा सके।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleहोम्योपैथी को वैकल्पिक चिकित्सा के रूप में बढावा देने की मांग की
Next articleबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दवा और एंबुलेंस की ना हो कमी: स्वास्थ्य मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here