तीन कैबिनेट मंत्री पीजीआई में भर्ती

0
805

लखनऊ – प्रदेश सरकार के तीन कैबिनेट मंत्रियों की अचानक तबियत खराब होने पर संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसपीजीआई) में भर्ती कराया गया है। हालांकि एसपीजीआई प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के अनुसार सभी कैबिनेट मंत्रियों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रदेश के स्टाम्प एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी को डायबिटीज की दिक्कत थी। यह जांच कराने के लिए पीजीआई विशेषज्ञ डाक्टर के पास आये थे। डॉक्टरों हालत सही न देखते हुए परामर्श देते हुए तत्काल भर्ती कर लिया। वह संस्थान के इंडोक्राइनोलाजी विभाग में भर्ती है। इसी प्रकार कैबिनेट वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल पीठ में दर्द की परेशानी के कारण भर्ती किया गया है।

Advertisement

इनकी एमआआई जांच के साथ पेन मैनेजमेंट के डाक्टर के सलाह पर दर्द से निजात दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। यह मंत्री गुरुवार को पीजीआई दिखाने आये थे, जांच हेतु डॉक्टर ने इमरजेंसी में भर्ती कर लिया। वही ग्रामीण अभियन्त्रण मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह सोमवार से भर्ती हुए थे। डाक्टरों के अनुसार उन्हें मधुमेह, पेशाब और दिल की परेशानी है। इस लिए भर्ती हुए थे। अब उनकी हालत में सुधार है। पीजीआई निदेशक डॉ. राकेश कपूर का कहना है कि मंत्रियों की सेहत में सुधार है। मंत्री मोती सिंह की बृहस्पतिवार की दोपहर में छुट्टी कर दी गई।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleगलत इंजेक्शने से 7 मरीजों की हालत बिगड़ी, अस्पताल अधिकारी बोले कोई बात नहीं
Next articleयहां होगा इनकी समस्या का निदान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here