इसकी किडनी से निकले 856 स्टोन

0
1109

न्यूज डेस्क। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों ने एक दुर्लभ जटिल मामले में 45 वर्षीय आदमी की किडनी से करीब 856 पथरी निकाली हैं। आश्चर्य की बात यह है कि मरीज के किडनी में स्टोन होने का कोई लक्षण ही नहीं दिख रहा था। जांच के बाद ही पता चल सका है कि उसके किडनी में स्टोन है। एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी के दौरान 45 वर्षीय मरीज मुनेश कुमार गुप्ता के पेट में महज एक सेंटीमीटर का चीरा लगाया था। सर्जरी में सभी पथरी बायें गुर्दे आैर मूत्र मार्ग आैर कूल्हे के रास्ते एक बार में निकाले गये।

अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के निदेशक डॉक्टर राजेन्द्र यादव ने बताया कि गुप्ता के किडनी में स्टोन होने का कोई लक्षण नहीं था। सिर्फ उसके पेशाब के रास्ते से खून निकलता था। हालांकि उसका 2007 में बाये गुर्दे में एक आपरेशन हो चुका था। डॉक्टरों को जांच के दौरान पता चला कि गुप्ता के गुर्दे में कई पथरी हैं। टीम ने महज एक सर्जरी के दौरान गुप्ता की बायीं गुर्दे आैर मूत्र मार्ग से 856 पथरी निकालीं। डाक्टरों के बताया कि अभी मरीज की हालत ठीक है लेकिन अगली जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयेलो फीवर का वैक्सीनेशन सप्ताह में दो बार
Next articleब्रेस्ट फीडिंग से नहीं बिगड़ता फिगर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here