अगर चूके तो डेंग, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार से निपटना होगा मुश्किल

0
690

लखनऊ. स्वास्थ्य विभाग से इस बार जरा सी भी चूक हुई तो राजधानी में चिकनगुनिया, डेंगू सहित मलेरिया आदि मच्छर जनित बीमारी कहर बरपा करेंगी. अगर स्वास्थ विभाग की रिपोर्ट का आंकलन करें तो चिकनगुनिया के अलावा डेंगू के मरीज मिले हैं, इसके साथ ही aes के मरीज की मिल रहे हैं. हालांकि स्वास्थ विभाग मैं बरसात होने से पहले ही मच्छर जनित रोगों से निपटने के लिए अभियान चलाकर के कूलर में पानी बदलने पर एकत्र होने से रोकने के लिए दिशा निर्देश शुरू हो गया है. विशेषज्ञों का मानना है दोनों की जांच पर भले ही ना के बराबर डेंगू मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन इनका मिलना भी मच्छर जनित रोगों के बढ़ने का संकेत देता है.

सबसे डेंगू फैलने की आशंका बनी रहती है. बरसात में मच्छरों के लार्वा सबसे ज्यादा साफ पानी में ही बनने के कारण डेंगू फैलना पाया गया है. डेंगू से मिलता-जुलता है चिकनगुनिया भी बीमारी लापरवाही बरतने पर बढ़ सकती है. यही नहीं अगर रिपोर्ट को देखा जाए तो जापानी इंसेफेलाइटिस के मरीज भी मिले हैं. इंसेफेलाइटिस यानी दिमागी बुखार के मरीज तो लगातार मिल रहे हैं. केजीएमयू के वरिष्ठ डॉ कौसर उस्मान का कहना है कि मच्छर जनित बीमारियों से बचने का सबसे बेहतर उपाय है कि जागरूकता बनी रहे और उसी के अनुसार अपना बचाव करने के साथ ही आसपास के लोगों को बीमारी से बचा सकते हैं.

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयहां ‘योगी’ आम बना खास…
Next article263 वरिष्ठ नागरिकों ने कराई जांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here