एसजीपीजीआई में मांगों को लेकर नर्सो का प्रदर्शन

0
684

लखनऊ। एसजीपीजीआई नर्सेस एसोसिएशन ने मंगलवार को अपनी आठ सूत्रिये मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसजीपीआई के प्लाजा में धरना भी दिया गया। सुबह 11:30 बजे शुरू हुये प्रदर्शन में लगभग 150 से ज्यादा चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद रहे। प्रदर्शन में एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शुक्ला भी मौजूद थीं।

बताते चलें कि अपनी आठ सूत्रिये मांगों को लेकर नर्सेस एसोसिएशन ने पांच दिन तक काली पट्टी बांधकर काम किया। उसके बाद भी पीजीआई प्रशासन के नहीं जागा। जिसके बाद मंगलवार को विशाल धरना प्रदर्शन गया। एसोसिएशन के महामंत्री सुजान सिंह ने बताया कि हमने पहले भी शांतिपूर्ण आंदोलन किया है। धरना के लिए ऑफ ड्यूटी वाले, या शाम के ड्यूटी वालों को ही शामिल किया गया था।

ऐसा करने के पीछे मकसद यह था कि संस्थान का कार्य प्रभावित ना हो और किसी भी मरीज को दिक्कत ना हो। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम कैंडिल मार्च प्रशासनिक भवन से मुख्य द्वार तक निकाला जाएगा। यह 6 दिन किया जाएगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयोग से व्यक्ति व स्वास्थ्य दोनों का विकास : डा. सूर्यकांत
Next articleचिकित्सालयों में दवाओं के लिए 152.52 करोड़ रुपये जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here