लखनऊ .108 एम्बुलेंस कर्मियों ने मौके पर दिया प्राथमिक उपचार , अस्पताल पहुंचाकर बचाई कई लोगो की जान
लखनऊ, मंगलवार सुबह चारबाग स्थित होटल में लगी भीषण आग में पीड़ितों को बचाने में 108 एम्बुलेंस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एम्बुलेंस में मौजूद इमेरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ने 11 लोगो को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया , इसके अलावा 9 लोगो को सिविल अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने में की मदद की गई.
प्रदेश में 108 एम्बुलेंस का संचालन कर रही संस्था जीवीके .ईएमआरआई के यूपी हेड जितेन्द्र वालिया ने बताया कि सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर घटना स्थल से सूचना 108 नम्बर पर दी गयी। जानकारी मिलने के 7 मिनट के भीतर ही ऐशबाग लोकेशन में मौजूद एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गयी तथा हादसे के शिकार लोगो को बचाने का कार्य शुरू कर दिया। यूपी हेड वालिया ने बताया कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आस पास मौजूद 8 एम्बुलेंसों को राहत कार्य मे लगाया गया। जिनके माध्यम से घायलों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई गई।
घटना में घायल हुए लोगो मे संजय गुप्ता, संतोष ,सुजीत ,प्रमोद कुमार, परवेज, रिंकू ,शशांक कुमार समेत कई लोगो को अस्पताल पहुचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। यह जानकारी संस्था के मीडिया सलाहकार आनन्द दीक्षित ने जारी की।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












