क्वीन मेरी में फाल्ससीलिंग गिरी…

0
721

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के क्वीन मेरी अस्पताल में इमरजेंसी के बगल में स्थित पोस्ट आपरेटिव वार्ड में फाल्स सीलिंग का टुकड़ा गिर जाने के कारण अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि जिस बिस्तर के ऊपर फाल्ससीलिंग का टुकड़ा गिरा था। वहां पर मरीज नहीं था। क्वीन मेरी अस्पताल में इमरजेंसी के बगल में पोस्ट आपरेटिव वार्ड है। यहां पर इमरजेंसी व आपरेशन करने वाली महिला मरीजों को भर्ती किया जाता है। शनिवार की रात करीब नौ बजे के आस-पास इस वार्ड के बिस्तर नम्बर चार के ऊपर फाल्स सीलिंग का टुकड़ा गिर गया। इस टुकड़े के गिरने से वहां पर अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि उस वक्त उस बिस्तर पर कोई मरीज नहीं था।

जब कि अन्य बिस्तरों पर कुछ मरीज बताये जाते है। बताया जाता है कि छत पर लगातार सीलन बनी रहने के कारण फाल्स सीलिंग फूल गयी थी। जो कि अचानक देर शाम को गिर गयी। तीमारदारों का कहना है कि अगर दिन में यहां पर मरीज काफी भर्ती रहते है आैर कोई भी बिस्तर खाली नहीं रहता है। शनिवार होने के कारण कम ही आपरेशन किये गये। इस कारण यह बिस्तर खाली था। अगर यह फाल्ससीलिंग दिन में गिरती, तो कोई न कोई मरीज चोटिल हो सकता था। जब कि केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि फाल्स सीलिंग का टुकड़ा गिरा तो है परन्तु कोई मरीज चोटिल नही हुआ है। बताते चले कि अक्सर क्वीन मेरी में फाल्स सीलिंग गिरने की शिकायत आती रहती है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleइस कारण भी होती है फेफड़े की यह बीमारी
Next articleकार्डियक, लिवर की आयुर्वेदिक दवा पर विदेशों में बढ़ा रहा भरोसा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here