मांगे पूरी नही, आन्दोलन की चेतावनी

0
923

लखनऊ । गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के खिलाफ संविदा कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दे दी है। 26 मई को आम सभा बुला कर आंदोलन की घोषणा की जाएगी। संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह यादव ने बताया कि संस्थान के अधिकारियों की लापरवाही से उनका समायोजन अथवा समान कार्य समान वेतन की मांग लम्बे अर्से से की जा रही है। इसके अलावा कुछ दिन पहले मेडिकोज के द्वारा कर्मचारियों की केबिन में घुस कर मार पीट की थी। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गयी थी।

इसको भी अनसुना कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों में भय के साथ ही आक्रोश भी व्याप्त है। इसको लेकर 26 मई को दोपहर दो बजे ओपीडी नम्बर दो पर आम सभा बुलाई गयी है, जिसमें सभी कर्मचारियों को बुलाया गया है। मरीज हित में कोई कार्य प्रभावित न हो इसके लिए विभागों में एक कर्मचारी छोड़ कर अन्य सभी कर्मचारियों को आने के लिए कहा गया है। बैठक में आंदोलन की रणनीति तय होगी आैर उसकी घोषणा की जाएगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleमरीजों के लिए सेफ लाइफ है ALS सेवा
Next articleस्ट्रेचर पर ईंट, चादर पर मरीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here