लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर के पांचवें तल के आरआईसीयू प्राइवेट वार्ड में भर्ती बहराइच विधायक सुभाष त्रिपाठी का हाल- चाल जानने पहुंचे। शनिवार सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ट्रामा सेंटर पहुंचे आैर आधा घंटे सीएम ने यहां करीब आधे घंटे रूक कर विधायक के परिजनों से बातचीत की आैर डाक्टरों से जानकारी ली। बताते है कि इस दौरान परिजनों ने विधायक को दिल्ली के मेदांता ले जाने की बात की तो उन्होंने परिजनों को अभी केजीएमयू में ही इलाज कराने का परामर्श दिया। इसके अलावा सीएम ने ट्रामा सेंटर में भर्ती पूर्व प्रमुख सचिव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी डाक्टरों से ली। इस दौरान सीएम के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन भी मौजूद रहे।
ट्रामा सेंटर के आरआईसीयू में बहराइच से विधायक सुभाष त्रिपाठी बीते 11 दिन से ट्रॉमा सेंटर के आरआईसीयू में भर्ती है। ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सेंटर पहुंच कर सीएम ने करीब 20 मिनट उनके कमरे में बैठकर विधायक से परिजनों से बात करने के साथ ही डॉक्टरों से इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ट्रामा सेंटर प्रभारी डा. संदीप तिवारी के साथ ही डा. वेद प्रकाश ने इलाज के बारे में अवगत कराया। इसके बाद सीएम ट्रामा के आरआईसीयू में भर्ती पूर्व प्रमुख सचिव केके पांडेय के स्वास्थ्य का भी जानकारी की। पूर्व प्रमुख सचिव वेंटिलेटर पर हैं। 77 बैच के आईएएस केके पांडेय सांस व हृदय संबंधी रोगों से ग्रसित हैं और पांच दिनों से वेंटिलेटर पर भर्ती चल रहे है।
आरआईसीयू के प्रभारी डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि पैरों में सूजन व पीलिया की दिक्कत होने पर उन्हें भर्ती कराया गया था, जोकि अब पहले से बेहतर है। इलाज के बाद स्थिति में सुधार देख मुख्य मंत्री ने यहां दी जा रहीं सुविधाओं को सराहा।
उन्होंने बताया कि पहुंचे सीएम ने विधायक का हालचाल जानने के बाद आरआईसीयू के स्टॉफ का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मरीजों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। सब लोग मेहनत और ईमानदारी से काम करें। इस दौरान केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएल बी भट्ट व सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार के साथ वरिष्ठ डाक्टर मौजूद थे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












