Advertisement
Home World ग्लोबल वीमेन्स लीडरशिप अवार्ड से होंगी सम्मानित शेख हसीना

ग्लोबल वीमेन्स लीडरशिप अवार्ड से होंगी सम्मानित शेख हसीना

0
922

डेस्क। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को आस्ट्रेलिया में 27 अप्रैल को प्रतिष्ठित ग्लोबल वीमेन्स लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। विदेश मंत्री ए एच महमूद अली ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि सुश्री हसीना 26 से 28 अप्रैल तक आस्ट्रेलिया के दौरे पर जायेंगी। वह प्रधानमंत्री मैलकॉम टर्नबुल के आमंाण पर आस्ट्रेलिया जा रही हैं।
सुश्री हसीना को बंगलादेश में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए किये जा रहे कार्यों के मद्देनजर 2018 ग्लोबल समिट आफ वीमेन में शामिल होने के लिए आमंाित किया गया है। सुश्री हसीना को बंगलादेश में महिलाओं की शिक्षा और उद्यमिता की खातिर किये जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा।

विदेश मंत्री ने कहा कि यह सम्मान सुश्री हसीना के महिलाओं की बेहतरी के लिए हमेशा कार्य करते रहने के मद्देनजर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जापान के प्रधानमंाी शिंजो आबे को पिछले वर्ष यह सम्मान प्रदान किया गया था। यह सम्मान पाने वालों में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून और यूनेस्को के पूर्व महासचिव इरिना बोकोवा शामिल हैं।
सुश्री हसीना 27 अप्रैल को सम्मान प्राप्त करने के बाद महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किये जा रहे अपने प्रयासों और राष्ट्र के विकास में उनकी भागीदारी का उल्लेख करेंगी।

वह अपने आस्ट्रेलिया के दौरे के दौरान वहां के प्रधानमंत्री से 28 अप्रैल को द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। इस बातचीत में वह शिक्षा,खेल, मानव संसाधन विकास, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, कृषि आदि क्षेाों पर चर्चा करेंगी। प्रधानमंत्री ने पिछली बार वर्ष 2011 में 22 वें राष्ट्रमंडल सम्मेलन में शामिल होने के लिए आस्ट्रेलिया का दौरा किया था।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleलोहिया अस्पताल में  धनवंतरी केन्द्र शुरू
Next articleबच्चों के हार्ट का इलाज करायेंगे यह चर्चित फिल्म स्टार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here