लखनऊ । गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अब किडनी के बाद लिवर प्रत्यारोपण करने की तैयारी कर रहा है। तैयारियों के अनुसार जल्द ही लिवर प्रत्यारोपण कवायद की जा रही है। बताया जाता है कि इस वर्ष के अंत तक लिवर प्रत्यारोपण किया जा सकता है। संस्थान में बीते वर्ष किडनी प्रत्यारोपण करने पर ध्यान दिया था आैर पीजीआई की मदद से किडनी प्रत्यारोपण करने में सफलता भी प्राप्त की थी। तब से अब तक लगातार किडनी प्रत्यारोपण हो रहा है। किडनी प्रत्यारोपण के बाद लिवर का प्रत्यारोपण करने की तैयारी शुरू कर दी है। लिवर प्रत्यारोपण करने के लिए क्रिटकल केयर यूनिट सहित तैनाती फैक ल्टी तैनाती की तैयारी शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि अप्रैल महीने में कुछ डाक्टरों को साक्षाप्कार किया जाना है। इसके बाद टीम की तैयार करके लिवर प्रत्यारोपण पर ही फोकस किया जाना है। बताते चले कि राजधानी में मात्र पीजीआई में ही लिवर प्रत्यारोपण किये जाने की संसाधन मौजूद है आैर वहां पर कुछ लिवर प्रत्यारोपण सफल भी हुए है, परन्तु वर्तमान में लिवर प्रत्यारोपण नहीं हो पा रहा है। इसके बाद केजीएमयू में मरीजों को अंगदान के लिए जागरूक तो किया जा रहा है आैर लिवर को दिल्ली के अस्पतालों में भेजा जा रहा है आैर किडनी को पीजीआई भेजा रहा है।
ऐसे में लोंिहया संस्थान किडनी के बाद लिवर प्रत्यारोपण करने के लिए कवायद शुरू कर दिया है। संस्थान के विशेषज्ञों का मानना कि अगर सबकुछ समय पर ठीक तरीके से चला तो चंद महीनों में लिवर प्रत्यारोपण किया जा सकता है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












