बांग्लादेशी मरीज की जटिल सर्जरी कर बचायी जान

0
788

लखनऊ। फीयोक्रोमोसाइटोमा नामक बीमारी से हाई ब्लडप्रेशर से परेशान चल रहे बाग्लादेश के मरीज की सर्जरी करके ब्लड प्रेशर नियंत्रित कर दिया। यह सर्जरी इंडोक्राइन विभाग में की गयी। बांग्लादेश में इसकी सर्जरी का खर्च 25 लाख रुपये बताया गया था कि पीजीआई में बहुत कम शुल्क में कर दिया।

बाग्लादेश के ढाका निवासी मुहम्मद समसुद जमन मिया (43) का ब्लड प्रेशर तमाम दवाओं के बाद भी मानक के ऊपर ही रहता था। खास बात यह थी कि यह तो हाई ब्लड प्रेशर वजह से कोई और परेशानी नहीं खडी हुई । ढाका में तमाम डाक्टरों को दिखाया लेकिन राहत न मिलने पर सिंगापुर में नेशनल यूनिवर्सटी हास्पिटल में सलाह लेने पहुंचे वहां पता चला कि इन्हे फीयोक्रोमोसाइटोमा की परेशानी है जिसमें सर्जरी ही इलाज है। सिंगपुर सर्जरी का खर्च 25 लाख रूपया बताया । इनकी इतनी क्षमता न होने के कारण सिंगपुर के ही सर्जन से भारत में संजय गांधी पीजीआई में सर्जरी कराने की सलाह दी। सिंगपुर के सर्जन से इंडो सर्जन प्रो.अमित अग्रवाल को समसुद की पूरी डिटेल भेजी।

प्रो.अमित ने सारी रिपोर्ट देखने के बाद समसुद को 10 मार्च को लखनऊ बुला लिया और 16 मार्च को इनके एड्रिनल ग्लैड की सर्जरी की । आज इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि पहले इनका ब्लड प्रेशर कम किया गया इसके बाद लेप्रोस्कोप से सर्जरी की गयी। सर्जरी में इंडो सर्जन सवारत्मन, डा. सुनील मट्टू, डा. रऊफ, एनेस्थेसिया के प्रो. आशीष कनौजिया के अलावा रंजना, फणीष , दीप्ती शामिल हुए।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleइनमें बढ रहा है कोलोरेक्टल कैंसर
Next articleपशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संवर्ग मे अब त्रिस्तरीय पदों का सृजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here