ट्रेनों में बिल नहीं दिया, तो खाना फ्री

0
598

डेस्क। ट्रेन में खाने-पीने के मनमाने दामों पर रेलवे लगाम लगाने जा रही है। केटरिंग कंपनियों की मनचाहे दाम लेने से रोकने के लिए रेलवे ने नई स्कीम लॉन्च की है। ट्रेनों में खाने का बिल ना देने पर आपको खाना फ्री में मिलेगा। इस संबंध में रेलवे मंत्रालय ने सभी ट्रेनों पर यह’सूचना पट”लगाने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।

नए नियम के अनुसार 31 मार्च, 2018 से जिन ट्रेनों में यााियों को भोजन मुहैया कराया जाता है वहां बिल को अनिवार्य कर दिया गया है। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी ) ने टिकट बुंकिंग वेबसाइट पर इसकी जानकारी साझा करना शुरू कर दी है। इसके साथ ही निरीक्षकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वो इस नीति को कामयाब बनाने में अपना योगदान दें। उनसे कहा गया है कि वह सुनिश्चित करें कि यााियों से भोजन का बिल मुनासिब वसूला जा रहा है।

रेल यात्रियों की शिकायत है कि भोजन परोसने वाले कर्मचारी बिल देने से इनकार कर देते हैं। बिल बुक ना होना या अन्य बहाने बनाए जाते हैं। कुछ मामलों में यााा पूरी होने पर बिल देने की बात कही जाती है और यााियों से खाने की अधिक राशि वसूली जाती है। सरकार ने पेंट्री कार की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई है। अगर किसी तरह से वेडर्स बिल देने से मना करता है तो केटरिंग कंपनी का लाइसेंस रद्द किया जायेगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleइस बीमारी के लिए हस्ताक्षर कर जागरुक हो रहे लोग
Next articleइनमें बढ रहा है कोलोरेक्टल कैंसर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here