108 एंबुलेंस ने घायलों को पहुंचाया ही नहीं बल्कि मदद भी की

0
770

लखनऊ। कानपुर ,रायबरेली में हुई भीषण घटनाओं में दर्जनों लोगो को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर मिसाल पेश कर चुकी 108 एम्बुलेंस सेवा ने मंगलवार को लखनऊ ,पारा निकट बुद्धेस्वर हुए दर्दनाक हादसे में  काल आने के पांच मिनट के भीतर घटना स्थल पर पहुंच कर गम्भीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुँचाने का काम किया है।उक्त जानकारी प्रदेश में एम्बुलेंस सेवा का संचालन कर रही संस्था जी वी के ई एम आर आई के मुख्य परिचालन अधिकारी जितेंद्र वालिया ने दी।
घटना के बाद मंगलवार शाम को एम्बुलेंस द्वारा किये गए रेस्क्यू  की जानकारी देते हुए वालिया ने बताया कि हमे आज सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर घटना की जानकारी प्राप्त हुई।

जिसके बाद  काल सेंटर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आस पास मौजूद 108 एम्बुलेंसों को मात्र 5 मिनट के अंदर पारा के घटनास्थल रेलवे पुल के पास भेजा गया और वहां हमारी टीमो ने रेस्क्यू करते हुए गम्भीर घायलों को नजदीकी अस्पतालो तक पहुचाया। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य मे कुल 10 एम्बुलेंसों को लगाया गया था जिनमे एक एएलएस भी शामिल है । एम्बुलेंसों ने 11 बजकर 37 मिनट तक सभी 24 घायलों को अस्पताल पहुँचा दिया जिसमे कई बच्चे भी थे। घायलों में साहिबा बानो 4 ,हसन 10 ,मजदीर 35 सुलेमान 45 ,नीरज 8,गुलशन 10 ,नैमुद्दीन 48, जाहिर 35 ,अफहान 8, मुश्कान ,खुर्शित, आसिफाबानो आदि थे। उक्त जानकारी संस्था के मीडिया सलाहकार आनन्द दीक्षित द्वारा दी गई।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleब्रिज से ट्रैक्टर ट्राली गिरी, पांच की मृत्यु, 59 घायल
Next articleघुटना प्रत्यारोपण नहीं कराना चाहते, यह उपकरण बनेगा मददगार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here