यहां सिंगल विंडो पर सिंगल लाइन भी नहीं लगी…

0
869

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में शुरू किए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था बुधवार को चाक चौबंद रही। काउंटरों की संख्या बढ़ाने से मरीजों की लम्बी लाइन नहीं लगी , इसके साथ ही ओपीडी बंद होने पर जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पीआरओ आफिस पास बने शुल्क काउंटर का समय भी बढ़ाया गया।

ट्रॉमा सेंटर की कैजुअल्टी में आने वाले मरीजों को डॉक्टर अलग- अलग जांच कराने के लिए भेजते हैं। जांच शुल्क जमा करने के लिए अभी तक चार काउंटर हैं। जहां पर अलग- अलग जांचों का शुल्क जमा होता है। ऐसे में एक काउंटर पर कतार में लगने बाद तीमारदार को दूसरे व तीसरे काउंटर पर लाइन में लगना पड़ता था। जांच कराने में करीब घंटो समय बीत जाता था। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए यहां पर मंगलवार से सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया। पहले दिन तीमारदारों की व्यवस्था को सुधारने में समय निकल गया।

बुधवार को ट्रॉमा सेंटर में छह काउंटर बनाए गए। इसके साथ ही ओपीडी के मरीजों के लिए जांच शुल्क काउंटर का भी समय बढ़ा दिया गया ताकि ओपीडी मरीज शाम तक वही शुल्क जमा करके अपनी जांच कराये। ट्रामा प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम पूरी तरह से लागू हो गया। मरीजों के तीमारदारों को कहीं भी दिक्कत नहीं हो रही है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleबच्चों में बढ़ रही यह बीमारी…
Next articleबच्चों ने रैली निकाल कर की अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here