लखनऊ। अगर आंकड़ों को देखा जाए तो प्रत्येक वर्ष कैंसर के मरीज लगातार बढ़ रहे है। बच्चों में सबसे ज्यादा ब्लड कैंसर बढ़ रहा है। इसके बाद ट्यमर का कैंसर विभिन्न प्रकार पाये जाते है। यह जानकारी किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पीडियाट्रिक आंकोलॉजी विभाग के डॉ. अर्चना कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी शोध में स्पष्ट नही हो पाया है कि ब्लड कैंसर बच्चों में ही क्यों बढ रहा है लेकिन आंकड़ों के मुताबिक एक मिनट में तीन में से एक बच्चे को कैंसर हो रहा है। अकेले भारत में हर साल 25,000 बच्चे कैंसर से पीड़ित होते हैं। अगर देखा जाए तो बच्चों में 16 तरह के कैंसर होते हैं।
इसके बाद लिम्फ नोड का कैंसर होता है। इसके अलावा न्यूरोब्लास्टोनामा भी हो रहा है। अक्सर जिगर वकिडनी में भी कैंसर के लक्षण पाये जाते है। वर्ष 2017 में पीडियाट्रिक अंाकोलॉजी विभाग में प्रत्येक वर्ष 400 से 500 बच्चों का इलाज हो रहा है। यहां पर पीडियाट्रिक कैंसर विभाग में 70 बिस्तरों का वार्ड है कि जो कि हमेशा फुल रहता है। उन्होंने बताया कि कैंसर के लक्षण मिलने के बाद अगर समय पर इलाज हो जाए तो क्योर होने की संभावना ज्यादा होती है। परन्तु ज्यादातर लोग देर से इलाज कराने के आते है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












