लोकबंन्धु अस्पताल में मृत नवजात शिशु दबाए घूमता रहा आवारा कुत्ता

0
851

लखनऊ. मंगलवार शाम कानपुर रोड स्थित कृष्णानगर थाना क्षेत्र के राजनारायण लोकबंन्धु अस्पताल में देखने को मिला । मंगलवार शाम एक आवारा कुत्ता नवजात बच्ची को मुँह में दबाए अस्पताल में घूमता दिखा । बच्ची को कुत्ते के मुंह में देख अस्पताल में मौजूद कुछ तामीरदारों ने शोर मचाकर कुत्ते को दौड़ाना शुरू किया । लोगों के दौड़ाने पर कुत्ता बच्ची को छोड़ कर भाग निकला । लोगों का शोरगुल सुन अस्पताल में मौजूद डाक्टर बाहर निकले और बच्ची को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा कृष्णानगर पुलिस को मामले की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम भिजवाने की बात कही।

कानपुर रोड कृष्णानगर थाना क्षेत्र में स्थित राजनायन लोकबंन्धु अस्पताल में मंगलवार शाम लगभग 5 बजे एक आवारा कुत्ता नवजात बच्ची को अपने मुंह में दबाए अस्पताल परिसर में घूम रहा था कि कुछ तामीरदारों की नजर कुत्ते पर पड़ी तो लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो कुत्ता बच्ची को लेकर अस्पताल के बाहर की तरफ भागने लगा । आस्पताल के बाहर से आ रहे कुछ तामीरदारों ने जब लोगो का शोरगुल सुन कुत्ते के सामने आकर उपसर पत्थर चलाया तो कुत्ते ने खुद को चारों तरफ से घिरा देख बच्ची को छोड़ कर भाग निकला । लोगों का शोरगुल सुन अस्पताल बिल्डिंग से बाहर निकले डाक्टरों ने बच्ची को कब्जे में लेकर बच्ची की जांच कर मृत घोषित कर मर्चरी में रखवाकर स्थानीय कृष्णानगर थाने को मामले की सूचना दी । देर शाम तक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाने की विधिक प्रक्रिया करते रहे।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ सुरेश चौहान ने बताया कि आवारा कुत्ता 8-9 माह की बच्ची को बाहर से लेकर अस्पताल परिसर में आया था जिसे तामीरदारों ने देखकर शोर मचाया तो अस्पताल में मौजूद डाक्टरों ने बच्ची कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा कर स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दे दी । विधिक कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा ।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleऑक्सीजन न मिलने पर मरीज की मौत, मचा बवाल
Next articleबच्चों में बढ़ रही यह बीमारी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here