लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर आने वाले मरीजों की जांच व अन्य शुल्क जमा करने में आने वाली दिक्कतें सोमवार से कम हो सकती है। मरीज-तीमारदारों को अलग- अलग काउंटर पर लम्बी लाइन नहीं लगानी होगी। उनका शुल्क एक ही काउंटर जमा हा जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई है। आईटी सेल ने सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने के नेटवर्किंग करने संग प्रशिक्षण भी कर्मचारियों को दिया जा चुका है।
ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर फौरन जांच कराने व उसका शुल्क जमा करने के लिए भेज देते थे। जांच शुल्क जमा करने के लिए अभी तक चार काउंटर हैं। यहां पर अलग-अलग जांचों का शुल्क जमा होता है। ऐसे में काउंटर दर काउंटर पर कतार में लगने बाद तीमारदार दूसरे व तीसरे पर कतार में लगना पड़ता है।ऐसे में जांच कराने में करीब दो-तीन घंटा बीत जाता था।
इस दौरान कई मरीजों की जांच कराने में सांसें उखड़ जाती है। वहीं जांच के लिए मरीजों की गैलरी में लंबी-लंबी कतार भी लग जाती थी। सिंगल विंडों सिस्टम लागू होने बाद एक ही काउंटर पर एक्सरे, पैथोलॉजी, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य शुल्क एक साथ जमा होने लगेंगे। आईटी सेल के डॉ. भट्टाचार्या ने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने के लिए तैयारियां पूरी हो गई है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












