डाक्टर पर हमले के आरोपी गिरफ्तार

0
893

लखनऊ। प्रदेश के महोबा में जिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा हो गया है। पुलिस का दावा है कि चिकित्सा अधीक्षक पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने यहां बताया कि जिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक पर हमला लूट के इरादे से अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि हत्या तथा विभिन्न गम्भीर मामलों में हाल ही में जेल से रिहा हुए है।

इनमें कुछ अपराधियों ने तत्काल धनराशि की वसूली के लिए घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों टिंकू बाबा, ओम प्रकाश तथा चंदू को गिरफ्तार कर लिया। श्री कोलांची ने बताया कि तीनों खतरनाक अपराधी हाल ही में जेल से रिहा हुए थे। उन्हें आपराधिक मामलों की पैरवी के लिए पैसों की जरुरत थी। उनके पास से एक तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किये गये हैं। पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर जानकारी एकत्र कर रही है।


अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू: यहाँ कैंसर का शुरु हुआ शोध
Next articleसेक्स क्लीनिक पर….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here