शनिवार को केजीएमयू का 13 वां दीक्षांत समारोह

0
734

लखनऊ। शनिवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय अपना 13 वां दीक्षांत समारोह शनिवार को मनाने जा रहा है। साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले समारोह में हीवेट, चांसलर सहित 31 मेडल्स वितरण किये जाएंगे। समारोह में मुख्य अतिथि वल्र्ड एकेडमिक ऑफ एथेंटिक हीलिंग साइंसेज, मैंगलुरू के चेयरमैन पद्म भूषण प्रो. बीएम हेगड़े होंगे,जबकि राजपाल एवं कुलाधिपति राम नाईक समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कुलपति व अधिकारी अतिथियों की अगवानी करेंगे, उसके बाद गाऊन पहनकर शैक्षिक परेड में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को रिहर्सल भी संपन्न हुआ।

दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुक्रवार को की गयी। मेडल प्राप्त करने वाले मेधावियों की सूची और मेडल आदि का मिलान पूरा दिन चलता रहा। रिहर्सल में हसी ठिठोली के बीच शैक्षिक परेड भी निकली, हालांकि इक्का-दुक्का को छोंड़कर किसी फैकल्टी ने गाउन नहीं पहना। इसकी प्रकार मुख्य अतिथि के पद को खाली ही रखा गया। समारोह का संचालन नर्सिंग की डीन प्रो. मधुमति गोयल करेंगी, उन्होंने भी आज रिहर्सल किया। कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि उनके कार्यकाल का पहला दीक्षांत समारोह है, इसलिए कुछ बेहतर करने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रगान के बाद ही मेधावी मेडिकोज कों मेडल एवं डिग्री का वितरण मुख्य अतिथि द्वारा कराया जायेगा। इसके अलावा अन्य सभी छात्र-छात्राओं को समारोह से में स्टेज पर आंमत्रित कर डिग्री प्रदान की जायेगी।

Previous articleसही क्लीनिकल रिपोर्ट रिसर्च में मददगार
Next articleवाणिज्यकर विभाग में 5 वरिष्ठ को मिला प्रमोशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here