लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय देश का पहला ऐसा संस्थान बनने जा रहा है, जोकि पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक में फेलोशिप देगा। इसके लिए दो चिकित्सकों का चयन भी हुआ है। यह जानकारी आर्थोपेडिक पीडियाट्रिक सर्जन डा. अजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए डा.सौरभ सिंह तथा डा. मधुसूदन मिश्रा का चयन भी किया गया है। यह दोनों एक साल तक केजीएमयू में पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक से विशेषज्ञता हासिल किया। उसके बाद इन दोनों डाक्टरों को फेलो शिप की आखिरी परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा शनिवार को आयोजित की जा रही है।
परीक्षा के बाद फेलोशिप की डिग्री देने वाला केजीएमयू देश का पहला ऐसा संस्थान हो जाएगा। जो पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक में एक साल की फेलोशिप करा रहा है। जानकारों की माने तो पूरे भारत में पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक विशेषज्ञों की कुल संख्या 350 है, जो कि जनसंख्या के अनुपात में काफी कम है। केजीएमयू से फेलोशिप मिलने के बाद 352 चिकित्सक पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक के हो जायेंगे।












